टीकमगढ़: शहर के मिश्रा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
शहर के मिश्रा चौराहा पर सोमवार को एक वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हो गया। वृद्धि का नाम खालिद खान निवासी मोटे का मोहल्ला बताया गया है। परिजन ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई थी शहर के मिश्रा चौराहे पर वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है जिससे वह घायल हो गया है। परिजन घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लाए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।