टीकमगढ़: जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।