टीकमगढ़: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को गांधी चौराहे पर पटवारी संघ ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत से पूरे देश में रोष व्याप्त है। पूरे भारत में लोग तरह तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में टीकमगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ की ओर से आतंकी हमले में जान गवाने वाले लोगों को मोमबत्तियां जला कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।