टीकमगढ़: महिला ने पति, सास, ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाया, SP के निर्देश पर महिला थाना ने परिवार को बचाया
महिला माधुरी राजपूत ने अपने पति सास ससुर के विरुद्ध परेशान करने का आवेदन दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पीड़िता के पति और ससुराल पक्ष को थाने बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। दोनों के मध्य आपसी मन मुटाव खत्म कर परिवार जोड़ने की उचित सलाह दी गई और परिवार को टूटने से बचाया गया।