टीकमगढ़: प्रधान आरक्षक को गृह मंत्रालय द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया, एसपी कार्यालय में हुआ सम्मान
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा टीकमगढ़ पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रमोद पाटोदिया को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।