टीकमगढ़: टीकमगढ़ के मौखरा गांव में दलित दूल्हे की बारात पर पथराव, तीन पर मामला दर्ज, दो फरार
टीकमगढ़ जिले के मौखरा गांव में दलित दूल्हे पर पथराव का मामला सामने आया है। जितेंद्र अहिरवार की शादी के दौरान यह घटना हुई है। बुंदेलखंड की परंपरा के अनुसार बारात निकलने से पहले दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर गांव में निकासी घुमानी होती है। जब जितेंद्र घोड़ी पर बैठकर निकले ,तब एक महिला ने उन पर पत्थर फेंके।