डुमरांव: डुमरांव में सड़क निर्माण में अनियमितता, नगर जदयू देगी एकदिवसीय धरना
Dumraon, Buxar | Feb 5, 2025 डुमरांव नगर परिषद के केशरी नगर में सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। लोगों ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले बनी सड़क टूट गई। कारण न्यूनतम गुणवत्ता का बिल्डिंग मेटेरियल बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए बुधवार की सुबह 10 बजे डुमरांव नगर जदयू के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस सड़क का टूटना नगर परिषद की अनियमितताओं को दर्शाता है।