डुमरांव: नया भोजपुर: डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे
Dumraon, Buxar | Feb 3, 2025 नया भोजपुर में नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने कंबल वितरण किया। सोमवार की रात 8 बजे ठंड से ग्रसित लोगों को जब कंबल मिला तो लोग कंबल पाकर भावुक हो गए और कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार को धन्यवाद दिया बता दें कि सभी वार्ड पार्षदों को कंबल का वितरण किए जाने के बावजूद कई लोग कंबल वितरण योजना के लाभ से वंचित रह गए थे।