डुमरांव: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफ़िक नियमों का करें पालन: एसडीपीओ
Dumraon, Buxar | Feb 3, 2025 डुमरांव अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ अफाक अख्तर ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे इजाफे को लेकर इससे बचाव के खास संदेश दिए हैं। सोमवार की दोपहर 12 बजे एसडीपीओ ने बताया को ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करना नितांत आवश्यक है। लग रहे जाम में आवश्यक सेवाओं वाले वाहन चालकों को रास्ता देना चाहिए, इसके साथ ही नो इंट्री के नियमों का भी अनुपालन करना नितांत आवश्यक है।