डुमरांव: डुमरांव में कार्यरत सफाई एजेंसी पर अनियमितता का आरोप, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग करेंगे जांच
Dumraon, Buxar | Feb 4, 2025 डुमरांव नगर परिषद के अधीन कार्यरत सफाई एजेंसी पर लुट खसोट और अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूर्व वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने मुख्य सचिव सहित कई वरीय अधिकारियों को पत्राचार किया था। मंगलवार की दोपहर 2 बजे पूर्व वार्ड पार्षद ने बताया कि मुख्य सचिव ने इसपर संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। प्रधान सचिव को इस जांच का जिम्मा मिला है।