डुमरांव: नया भोजपुर थाने का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | Feb 4, 2025 नया भोजपुर थाने का एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने निरीक्षण किया। मंगलवार की दोपहर 12 बजे एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी थानाध्यक्षों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, वारंटी की गिरफ्तारी, कुर्की जब्ती करने का एसडीपीओ ने फरमान जारी किया।