डुमरांव: कुशलपुर पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न, एसडीएम, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद
Dumraon, Buxar | Feb 4, 2025 डुमरांव प्रखंड के कुशलपुर पंचायत में पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराया गया। मंगलवार की सुबह 10 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई थी। इस दौरान कुल 3 बूथों पर 1538 मतदाताओं ने पैक्स चुनाव की वोटिंग की। प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए 3 और विभिन्न श्रेणियों में सदस्य पद के लिए कुल 13 लोग अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे थे।