जमुई: भिमाइन बहियार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव को सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Nov 18, 2024 जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत भिमाइन बहियार के पास रविवार की देर रात करीब 11:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार की अहले सुबह करीब 6:00 बजे स्थानीय ग्रामीणों को हुई। उंसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।