जमुई: चौड़ीहा के पास बस पर छात्रों ने की रोड़ेबाजी, तीन घायल, एक को 112 पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 18, 2024 चौड़ीहा के पास सोमवार की सुबह 8 बजे के करीब बस पर छात्रों ने रोड़ेबाजी कर दी। जिसमें बस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। वही एक को 112 पुलिस की टीम द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा निवासी महेश राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सभी एक बस पर सवार होकर पूजा करने के लिए जमुई जिले के बटिया पूजा के लिए जा रहे थे।