जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 18, 2024 श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के पास सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार मलयपुर निवासी मो. शहादत साह घायल हो गए।जिसे डायल 112 की पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।