जमुई: काला चौक के पास ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल, पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 18, 2024 काला गांव के पास रविवार की देर रात 10:30 बजे तेज रफ्तार ऑटो वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देर रात 11:15 मिनट में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर मृत्युंजय पंडित ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।