जमुई: जमुई में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, टाउन थाने में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Nov 17, 2024 जमुई में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष परशुराम तांती को जान से मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर उन्होंने टाउन थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से युवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार की रात 8 बजे एक अपरिचित नंबर से मुझे फोन आया कि जिसमें कहा गया कि तुम बड़ा नेता बन गए हो, 48 घंटे के अंदर गोली मारकर जान ले लेंगे।