घाघरा: आदर पंचायत सचिवालय में एसआईआर से संबंधित दावा-आपत्तियों पर जनसुनवाई
Ghaghra, Gumla | Sep 12, 2026 आदर पंचायत सचिवालय में एसआईआर से संबंधित दावा-आपत्तियों को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत दावों और आपत्तियों की सुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और संबंधित मामलों से जुड़े दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। अंचलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना तथा नियमानुसार जांच किया।