लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में 6 जगह छापेमारी कर 1 शराब तस्कर और 13 शराबी को किया गिरफ्तार
शुक्रवार अपराह्न 5:21 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में कुल 6 जगहों छापेमारी कर 1 शराब तस्कर एवं 13 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय बाजार समिति से बाइक सवार शराब तस्कर को तथा किऊल थाना क्षेत्र में खगौर से 6,बिच्छवे एवं गोड्डी गांव से 1-1, लखीसराय संतर मोहल्ला से 3 तथा बड़हिया से 2 शराबी गिरफ्तार हुए.