प्रभात पट्टन: तीन दिवसीय सर्व मंगल कावड़ यात्रा दूसरे दिन पहुंची ग्राम मासोद, जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत
मुलताई से शुरू हुई तीन दिवसीय सर्व मंगल कावड़ ताप्ती तट से मां ताप्ती जल लेकर रवाना हुई थी। जो देर रात पैदल चलकर ग्राम आष्टा पहुंची। जहा पर रात्रि विश्राम करने के बाद आज शनिवार सुबह आष्टा से रवाना होकर सावंगी जोड़ होते हुए ग्राम मासोद पहुंची। जहां पर ग्राम सरपंच संगीता घोटे के साथ सैकड़ो ग्राम वासियों ने यात्रा का जगह जगह स्वागत किया।