प्रभात पट्टन: चिचखेड़ा में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, भेजा जेल।
एक आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसका पति वासुदेव नागले किसी से बात करने को लेकर उस पर शक करता है। 30 जुलाई को जब चिचखेड़ा आंगनवाड़ी भवन से ताला लगाकर बाहर निकली तो वहां उसके पति ने विवाद किया और जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे पकड़ कर आज गुरुवार न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।