प्रभात पट्टन: ग्राम छिंदखेड़ा में मोक्षधाम पहुंच मार्ग दलदल में हुआ तब्दील, अंतिम संस्कार के लिए जाने में लोगों को हो रही परेशानी
छिंदखेड़ा में बारिश के कारण मोक्षधाम पहुंच मार्ग कीचड़ से सराबोर होकर दलदल में तब्दील हो गया है। जहा से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार सहित खेतो में आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की इस मार्ग पर भारी कीचड़ के कारण अंतिम संस्कार के समय मोक्षधाम तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है।