हसपुरा: पूरानी थाना रोड हसपुरा में जर्जर सड़क और नाला निर्माण को लेकर 29 अगस्त को बाजार बंद के साथ होगा महा धरना
हसपुरा शहर के पूरानी थाना रोड में जर्जर सड़क व नाला निर्माण को लेकर 29 अगस्त को बाजार बंद के साथ महा धरना का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर गुरूवार को सनाउल्लाह अहमद रिजवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बाजार बंद व महा धरना में शामिल होने के लिए तमाम लोगों से अपील किया गया है।