हिमाचल प्रदेश हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को हमीरपुर बस स्टैंड मेंं आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। हमीरपुर डिपो के मदन सिंह डोगरा को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि देहरा डिपो के संजय कुमार को एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन का जनरल सेकेटरी चुना गया है। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल ने दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र और पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूसरे डिवीजन में भी जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित किए जाएगें, ताकि एचआरटीसी के ड्राइवरों और कंडक्टरों को हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन के बारे में जानकारी मिल सके।