मौदहा स्टेशन मार्ग पर ‘गड्ढों का राज’! सैकड़ों गहरे गड्ढे बने जानलेवा, PWD के गड्ढामुक्त अभियान की खुली पोल
वाहन चालकों के लिए सफर बना मुसीबत। सड़क की बदहाली के चलते हादसों का लगातार बढ़ रहा खतरा
सड़क हादसों में कई लोग गंवा चुके अपनी जान, कौन है जिम्मेदार
करीब एक माह पहले इन्हीं गड्ढों में पलटा था एक ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे थे लोग
गहरे गड्ढे, बढ़ता हादसों का खतरा और जिम्मेदारों की चुप्पी—आखिर कब जागेगा लोक निर्माण विभाग?
राहगीरों ने जिलाधिकारी हमीरपुर से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की.
District Magistrate Hamirpur up