हमीरपुर - इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं ई-रिक्शा शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
राठ (हमीरपुर)। राठ कस्बे के रामलीला मैदान के पास स्थित चौबे एंड संस इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं ई-रिक्शा शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा सामान और वाहन जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
फायर ब्रिगेड की देरी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि, फायर ब्रिगेड को सूचना देने के करीब 40 मिनट बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। खास बात यह है कि फायर ब्रिगेड से घटनास्थल की दूरी महज एक किलोमीटर से भी कम बताई जा रही है।
दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। बाद में फायर कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कथित देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
#Hamirpur #HamirpurNews #Rath #BreakingNews #HamirpurBreakingNews #ElectricScooty #ERickshaw #FireIncident #FireNews #ShortCircuit #UttarPradesh #UPNews #ViralNews #LatestNews #HamirpurTimesNews #TezUpdateNews