Public App Logo
Profile Picture

Htoday News Channel

@a77singh
132Followers
0Following
खेलों से होता है बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरोह में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरोह में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य राकेश वर्मा, ग्राम पंचायत अमरोह के प्रधान कुलभूषण ठाकुर, उपप्रधान अश्विनी कुमार, ग्राम पंचायत जटेहड़ी की प्रधान ज्योति शर्मा तथा विद्यालय स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में जिले के 24 विद्यालयों की लगभग 280 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। विभिन्न विद्यालयों से आई खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के खेल एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी डाइट मनी में बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए वातानुकूलित वाहनों की व्यवस्था भी की गई है।

डॉ. वर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन अथवा शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें करियर की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। खिलाड़ी छोटी उम्र में ही अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 3 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना और उन्हें खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. वर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आधुनिक खेल अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर इंडोर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हमीरपुर जिले के नादौन में लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम निर्मित किया जा रहा है, जहां एक साथ 17 खेलों के आयोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमरोह के प्रधान कुलभूषण ठाकुर, उपप्रधान अश्विनी कुमार, ग्राम पंचायत जटेहड़ी की प्रधान ज्योति शर्मा, वार्ड पंच अमन, पूर्व प्रधान राजकुमार, सूबेदार रोशन लाल, कैप्टन विक्रम, श्रीमती स्नेह, एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिकंदर, पुरुषोत्तम गुलरिया, सुरेंद्र डोगरा, युवा कांग्रेस के नेता, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, खिलाड़ी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं के स्वास्थ्य संस्थानों पर की जा रही टिप्पणी पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं लाने वाले मुख्यमंत्री हैं ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, भाजपा को नहीं है ज्ञान
सुक्खू सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व प्रधान विनोद शर्मा व सुनीत शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ

कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में हुआ पार्टी में स्वागत, संजय कुमार की रही अहम भूमिका
पहचान स्पेशल स्कूल में विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर साल की तरह व्यावसायिक प्रशिक्षण (Vocational Training) शुरू कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को उनकी रुचि, क्षमता और कौशल के अनुसार विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्कूल में बच्चे वैक्स कैंडल, जेल कैंडल, तोरण, सजावटी लड़ियां, मंदिर की लड़ियां, दीया डेकोरेशन, की-होल्डर सहित कई प्रकार के आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। बच्चे इन उत्पादों को बनाने के साथ-साथ उनमें सजावट, पैकिंग और प्रस्तुति का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
पहचान स्पेशल स्कूल की संस्थापक एवं प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों में आत्मविश्वास, कार्यकुशलता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। बच्चों को ऐसे हुनर सिखाए जा रहे हैं, जिनका उपयोग वे भविष्य में रोजगार अथवा स्वरोजगार के रूप में कर सकें।
उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों में भी प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। स्कूल का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा और थेरेपी के साथ-साथ ऐसे व्यावहारिक कौशल भी प्रदान किए जाएं, जिससे वे भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
पहचान स्पेशल स्कूल द्वारा तैयार किए जा रहे इन हस्तनिर्मित उत्पादों की स्कूलों में प्रदर्शनी 
लगवाई जाती है साथ ही यह उत्पाद लोगों तक पहुंचाने और बच्चों की मेहनत को प्रोत्साहित करने की भी योजना है।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने जय राम ठाकुर पर किया पलटवार
 कहा बार-बार करें हमीरपुर का दौरा तभी पता चलेगा हमीरपुर का विकास
कहा कि अपने कार्यकाल में जयराम ने हमीरपुर में नहीं लगे कोई ईंट
भारती ने पूछा क्यों कार्यक्रम में नही पहुँचे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक लखनपाल
हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के प्रश्न पर भारती ने बताया कि ज़मीन के लिए प्रक्रिया चली हुई है । उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से पार्टी कार्यलय के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष और आला नेताओं के द्वारा पत्राचार किया जाता रहा है ।
सुमन भारती ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि हमीरपुर ज़िला का एक भाजपा नेता कांगड़ा में लोगों को टिकट बांटने का काम कर रहे हैं वह खुद को अगला मुख्यमंत्री बता कर टिकट आवंटन करने में लगे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कौन टिकट बांटने का काम कर रहा है और कौन खुद को भविष्य का मुख्यमंत्री बता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा टिकट का सौदा कितने में किया जा रहा है इसकी भी स्थिति साफ करें।
32वे बाल विज्ञान कांग्रेस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा
 विद्यालय के 14 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया जिसमें उच्च माध्यमिक स्तर के गणित ओलंपियाड में विद्यालय के जिगर ने द्वितीय स्थान हासिल किया एक्टिविटी कॉर्नर में वरिष्ठ वर्ग में दसवीं के अरनव चंदेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया कनिष्ठ वर्ग के एक्टिविटी कॉर्नर में विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कनिष्ठ वर्ग की मॉडल प्रतियोगिता में सातवीं की अन्वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही इन चारों बच्चों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया विद्यालय पहुंचने पर बच्चों व विज्ञान संकाय के अध्यापक अनिल शर्मा जी का स्वागत किया गया विद्यालय प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने बच्चों और सभी अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया
कुनिहार में कोठी चौक के पास दो मोटरसाइकिलों में लगी आग, शरारत की आशंका
<nis:link nis:type=tag nis:id=कुनिहार, nis:value=कुनिहार, nis:enabled=true nis:link/>
जयराम ठाकुर और उनके बिकाऊ राजनीतिक प्यादों का सुजानपुर दौरा बुरी तरह फ्लॉप: जनता ने नकारी ओछी मानसिकता और नौटंकी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके साथ खड़े बिकाऊ नेताओं का आज सुजानपुर में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। यह बात प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने  कही । उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले की जागरूक जनता उस दौर को आज भी भूली नहीं है, जब जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और राजनीतिक बदले की भावना के चलते जिला हमीरपुर विकास के नाम पर एक-एक ईंट तक को तरसता रहा। अपने उन पांच साल के कार्यकाल में जयराम ठाकुर को हमीरपुर आना तक गवारा नहीं था और वह शायद ही कभी भूले-भटके एक-आध बार यहां आए होंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज जब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जिला हमीरपुर और पूरे प्रदेश में विकास की अभूतपूर्व गंगा बह रही है, तो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से यह तरक्की देखी नहीं जा रही। आज इन्हें मजबूरी में उन 'बिकाऊ चेहरों' के कंधों पर बैठकर हमीरपुर की याद आ रही है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने कहा कि हकीकत यह है कि जब इन्हें वर्तमान लोकप्रिय सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी मुद्दा या सबूत नहीं मिला, तो अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख ये लोग बौखलाहट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ राजनीतिक मंचों से घटिया और व्यक्तिगत झूठे आरोप लगाने पर उतर आए हैं। लेकिन हमीरपुर और प्रदेश की जनता दूध का दूध और पानी का पानी करना अच्छी तरह जानती है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने आगे कहा कि सुजानपुर की आज की इस फ्लॉप रैली ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने इन बिकाऊ नेताओं के इस फ्लॉप शो को सिरे से खारिज कर दिया है। ये नेता चाहे जितना मर्जी झूठा कीचड़ उछाल लें, जनता इनके चाल, चरित्र और चेहरे को भली-भांति पहचान चुकी है। अब इन स्वार्थी और बिकाऊ तत्वों की हिमाचल की राजनीति में कोई दाल गलने वाली नहीं है, और जनता इनके हर षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देगी।
स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त श्री राकेश कुमार शर्मा जी द्वारा किया गया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए चिन्हित हॉटस्पॉट्स की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।

इस स्वच्छता अभियान में नगर निगम के स्टाफ, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा नगर निगम के स्वच्छता साथियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और चिन्हित हॉटस्पॉट्स की सफाई की।

इस दौरान स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा उनसे अपील की गई कि वे अपने आसपास गंदगी न फैलाएं और न ही किसी अन्य को गंदगी फैलाने दें। साथ ही, स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण के लिए नगर निगम हमीरपुर के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।
मेरे कार्यकाल से मुझे किस नाम से पुकारा जाए फर्क नहीं पड़ता चुपचाप 5 साल तक काम करते रहे: जयराम ठाकुर, हिमाचल में 4700 किलोमीटर सड़कें बनाने का रिकॉर्ड बनाया है ना टूटा है और ना कभी टूटेगा, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में गरजे जयराम,
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में हिमाचल में रिकॉर्ड 4700 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया गया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है यह रिकॉर्ड ना टूटा है और ना कभी टूटेगा 

कहा कि मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मुझे किस नाम से बुलाया जाए मेरा लक्ष्य हिमाचल को विकास की राह पर आगे ले जाने का रहा है
पंचायत प्रतिनिधि सामान समारोह के दौरान सुजानपुर में कुछ रिटायर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा पंचायती राज  प्रतिनिधि सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रीयो ने प्रदेश विकास में नए आयाम स्थापित किए
भाजपा पंचायती राज  प्रतिनिधि सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा कि पंचायत चुनावों को करवाने के लिए भाजपा को कोर्ट का लेना पड़ा सहारा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष  जयराम ठाकुर जी ने गसोता महादेव मंदिर ने शीश नवाया। तत्पश्चात विधायक हमीरपुर सदर  आशीष शर्मा के निवास स्थान पधारकर सभी से आत्मीय भेंट की।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह पर कसा तंज, कहा किसी की नहीं केवल अपनी ही सुनते हैं मुख्यमंत्री
बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज, हमीरपुर में हजारों विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस के तहत हमीरपुर जिले के विभिन्न उपमंडलों में विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक जिला कार्यालय हमीरपुर में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक राजकुमार, कपिल मोहन शामा सहित जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की संपूर्ण कार्यकारिणी ने भाग लिया।
बैठक में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश सहसंयोजक राजकुमार ने कहा कि जिला सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा शीघ्र ही जिला स्तरीय सहकारिता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे जिले से 500 से अधिक सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों एवं लोगों के भाग लेने की संभावना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है। इसके माध्यम से देशभर में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने, सहकारी समितियों को सशक्त बनाने तथा सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर उपलब्ध करवाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए साधन उपलब्ध हो रहे हैं।
राकेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने भी प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके कार्यकाल में सहकारिता क्षेत्र के सेवा नियमों में किए गए सुधारों से प्रदेश में सहकारिता व्यवस्था को नई दिशा मिली और इस क्षेत्र के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
बैठक में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।
दिल्ली के आकाओं के इशारे पर बयानबाजी करने वाले विधायक आशीष शर्मा अपनी सियासी जमीन खिसकने से पूरी तरह बौखला चुके हैं: विवेक कटोच

प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा के बयानों पर बेहद कड़ा और तीखा पलटवार किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि दिल्ली में बैठे अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए विधायक आशीष शर्मा लगातार ओछे, घटिया और पूरी तरह आधारहीन बयान दे रहे हैं, जो उनकी घोर राजनीतिक अपरिपक्वता का जीता-जागता प्रमाण है।
विवेक कटोच ने स्पष्ट किया कि नादौन की देवतुल्य जनता के अपार स्नेह, अटूट आशीर्वाद और मजबूत सहयोग के दम पर ही सुखविंदर सिंह सुक्खू चार बार विधायक चुने गए हैं और आज अपनी कर्मठता और नादौन की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद के बल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सर्वोच्च एवं सम्मानित पद पर आसीन होकर जनसेवा कर रहे हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने नादौन विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक दौरा कर करोड़ों रुपये की विकास सौगातें क्षेत्र की जनता को समर्पित की हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़ी जनता ने अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति दर्ज करवाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति अटूट विश्वास और खुला आशीर्वाद व्यक्त किया है।
कांग्रेस नेता ने कड़े तेवरों में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जीवन में लंबा, कठिन और संघर्षपूर्ण सफर तय किया है। शायद विधायक आशीष शर्मा की कुल उम्र भी मुख्यमंत्री के उस कड़े राजनीतिक संघर्ष के बराबर नहीं होगी। आशीष शर्मा का बात करने का अमर्यादित लहजा साफ-साफ चीख-चीख कर बता रहा है कि वे किस हद तक सत्ता के अघोषित घमंड और अहंकार में डूबे हुए हैं। लेकिन उन्हें यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि नादौन और हमीरपुर की यह देवतुल्य जनता किसी भी अहंकारी का घमंड चकनाचूर करना बहुत अच्छी तरह जानती है।
विवेक कटोच ने विधायक को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ सलाह दी कि वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भविष्य पर बचकानी भविष्यवाणियां करने के बजाय अपनी खुद की खिसकती हुई राजनीतिक जमीन की चिंता करें, तो उनके लिए ज्यादा बेहतर होगा। जनता सब जानती है और समय आने पर ऐसे अनर्गल बयानवीर नेताओं को उनकी असली जगह दिखाना जानती है।
राजपूत कल्याण सभा हमीरपुर द्वारा आयोजित स्वर्ण एकता यात्रा एवं ज्वाला माता के दिव्य ज्योति के दर्शन का रथ पहुंचा हमीरपुर गांधी चौक
HRTC बस से अचानक निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
धनेटा महाविद्यालय के पायल वनी इकाई अध्यक्ष व आर्य शर्मा वने इकाई सचिव 

धनेटा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धनेटा इकाई की नवकार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर विद्यार्थियों को संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए विद्यार्थी हितों, सामाजिक सरोकारों एवं रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में पायल ठाकुर को अध्यक्ष तथा आर्यन शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। निकिता, दिव्यांशु एवं वंशिका मनकोटिया को उपाध्यक्ष तथा कशिश, नीरज एवं प्रिया को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। शानवी शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कृतिका ठाकुर एवं सुजल को मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। सुजल कुमार को स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट, आयुष को स्टूडेंट फॉर सेवा, दिशा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक तथा वंशिका को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। गैल्विन सकलानी को खेलो भारत संयोजक नियुक्त किया गया।  भावना को बी.ए. प्रमुख, दिव्यांशु ठाकुर को बी.कॉम. प्रमुख, साक्षर राणा को बी.एससी. प्रमुख तथा पीयूष कांग को रक्तदान प्रमुख बनाया गया। कशिश, मोहित एवं अनुज को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी विद्यार्थियों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाए और संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने का प्रयास करे।

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संगठन के दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में रचनात्मक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।