मौदहा-सिसोलर मार्ग पर पढ़ोहरी के पास बाढ़ से रपटे में आई दरारें, मलबा हटाकर प्रशासन ने बहाल कराया आवागमन
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा-सिसोलर मार्ग पर पढ़ोहरी के पास चंद्रावल नदी में बने रपटे में बाढ़ के पानी से दरारें पड़ गई थीं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रपटे का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर मरम्मत की मांग की थी।
मामला संज्ञान में आने के बाद सोमवार को एसडीएम करनवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम, पुलिस और पीडब्ल्यूडी के एई-जेई ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद जेसीबी से रपटे में फंसा मलबा हटवाया गया, जिससे आवागमन बहाल हो गया।
ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि चंद्रावल नदी में हर साल बाढ़ आने से रपटा क्षतिग्रस्त हो जाता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए रपटे की जगह पुल निर्माण की मांग की है।
District Magistrate Hamirpur up