₹1500 मासिक सम्मान राशि के वादे को लेकर धर्मशाला में AAP का विधानसभा घेराव, माताओं-बहनों के हक में उठाई आवाज
धर्मशाला 20 नवंबर 2026
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को चुनाव के दौरान हर महीने 1500 रुपये देने के कांग्रेस के वादे को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ता धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करने के लिए सड़कों पर उतरे और महिलाओं के हक में अपनी आवाज बुलंद की।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाया। पार्टी ने इसे प्रदेश की माताओं और बहनों के साथ विश्वासघात करार दिया।
AAP नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के समय महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के नाम पर किए गए वादे केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित नहीं रहने चाहिए।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की माताओं और बहनों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। धर्मशाला में विधानसभा घेराव के माध्यम से पार्टी ने सरकार से महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सम्मान राशि देने के वादे पर जवाब मांगा।
अब सवाल यह है कि चुनाव के दौरान महिलाओं से किया गया 1500 रुपये मासिक सम्मान राशि का वादा कब और किस रूप में पूरा होगा?
TRIBAL LIVE NEWS
The Voice of Tribal
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026