शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन भी हंगामेदार, नेगी के मुद्दे पर भाजपा का वॉकआउट
तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी को लेकर हंगामा जारी रहा। भाजपा ने मंत्री से सार्वजनिक माफी और मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर मंत्री को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं, राफेल खरीद को लेकर लगाए गए आरोपों को भी उन्होंने खारिज किया।
#Tapovan #HimachalAssembly #JairamThakur #JagatSinghNegi #WinterSession #Rafale #HimachalPolitics #HimachalNews #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026