लखीसराय: ट्रेन से मोबाइल चुराकर उतरे दो मोबाइल चोर को रेल पुलिसने किया गिरफ्तार
लखीसराय जिले मे रेलवे स्टेशन पर श्रावणी मेला को लेकर जहां ट्रेनों में भीड़भाड़ अधिक होने के कारण मोबाइल चोरों का उत्पात बढ़ा है वही आरपीएफ जीआरपी द्वारा चलाए गए संयुक्त रूप से सघन गश्ती में लगातार सफलता मिल रही है.रविवार को लखीसराय स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर चलती ट्रेन से उतरकर भाग रहे दो मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता मिली है.