सारठ: सारठ शांति चौक स्थित होटल में आबकारी विभाग की छापेमारी, देशी शराब बरामद; 2 युवक हिरासत में
आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार शाम 7 बजे सारठ शांति चौक के एक होटल में छापेमारी करके 5 लीटर देशी शराब जप्त करते 2 युवक को हिरासत में लिया है। बताया कि गुप्त सूचना पर सारठ पुलिस के सहयोग से छापेमारी की ओर अवैध शराब बरामद होने पर होटल संचालक व एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया कि दीपावली व छठ त्यौहार को लेकर अवैध शराब बेचने पर अंकुश लगाना है।