शाहजहांपुर: खन्नौत नदी में युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने चार नामजद समेत एक अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में खन्नौत नदी में डूबे कोविंद तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई शोभित तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी नासिर, राशिद उर्फ जुनैद, इमरान, शब्लू समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया गया