लालगंज: कोटाघाट में अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर रेफर
लालगंज हलिया मार्ग के कोटाघाट में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे हलिया की तरफ जा रही बाइक में पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक सहित सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।