गुमला: सदर अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत, परिजनों का पता नहीं
Gumla, Gumla | Oct 15, 2026 गुमला सदर थाना क्षेत्र के विंध्याचल नगर निवासी 68 वर्षीय सुशीला देवी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनके परिजनों का पता नहीं चलने के कारण शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया। वहीं, आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। मामले में अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।