'संगठन सृजन अभियान' के अंतर्गत पीसीसी द्वारा आयोजित शिविर के दिशा निर्देशों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न।
उदयपुर। 2 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर के पुष्कर में पिछले दस दिन तक राजस्थान के पचास जिलाध्यक्षों के आवासीय शिविर के समापन बाद आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं शिविर में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना को लेकर विस्तृत चर्चा करी।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया की पीसीसी द्वारा अजमेर के पुष्कर में दस दिन चले आवासीय शिविर में एआईसीसी एवं पीसीसी द्वारा जिले में बूथ स्तर तक संगठन को ओर मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिनमें मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर प्रति माह बैठक कर संबंधित मंडल एवं ब्लॉक की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से पीसीसी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की लगातार तीन बैठक अथवा धरना-प्रदर्शन में बिना किसी ठोस कारण नहीं आने वाले संबंधित विधायक एवं विधायक प्रत्याशियों, पीसीसी पदाधिकारियों के नाम भी पीसीसी को अवगत करवाए जाएगे।साथ ही प्रत्येक माह में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कर जिले की विस्तृत रिपोर्ट पीसीसी को भिजवाई जायेगी। साथ ही संगठन की निरंतर बैठकों, धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जानकारी भी समय-समय पर पीसीसी को भिजवाई जा सके। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के स्पष्ट दिशा निर्देश है कि संगठन में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को ही आने वाले समय में आगे बढ़ाया जाएगा।
मीणा ने इस सम्बन्ध में सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश जारी कर प्रत्येक माह में एक बैठक मंडल स्तर तक करने की बात भी कही। साथ ही आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय शिविर लगाये जाने की बात कही।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, अर्जुन मेनारिया, डॉ संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, रूप लाल सालवी, मोदी राम प्रजापत, विजयराज सिंह शक्तावत, लालू राम भजात, शम्भु सिंह चुण्डावत, निमेष नेमा, महेंद्र डामोर आदि पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिनेश औदिच्य
मीडिया प्रभारी
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी