*एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता।*
*जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार।*
*एनडीपीएस एक्ट मे दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार*
*पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही।*
चित्तौड़गढ़, 02 जून 2026। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 97 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 111 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान एएसपी चित्तौड़गढ़ मुकुल शर्मा के सुपरविजन में सोमवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई।
जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 97 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थानों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया।
सोमवार तड़के कुल 575 पुलिस कर्मियों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 335 बीएनएसएस में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 29 अपराधी, स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 83 अपराधी व निरोधात्मक कार्यवाही में 31 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। दो ईनामी अपराधियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियान में उक्त कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने सिरोही जिले के 04 हजार रुपये के ईनामी बदमाश संजय पुत्र राधेश्याम जाट को भादसोड़ा थाना पुलिस ने तथा चित्तौड़गढ़ जिले के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी राकेश पुत्र बाबुराम विश्नोई निवासी कंवर जी की खेड़ी थाना ओसियां जिला जोधपुर को राशमी थाना पुलिस ने डिटेन किया है।