रेडियंट का जेईई एडवांस्ड 2026 में जलवा,
कुशाग्र डागलिया बने उदयपुर टॉपर,
AIR 448 के साथ रचा कीर्तिमान
उदयपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में रेडियंट एकेडमी, उदयपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के अभी तक प्राप्त परिणाम में 35 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है।
संस्थान के छात्र कुशाग्र डागलिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 448 प्राप्त कर दक्षिण राजस्थान एवं उदयपुर संभाग में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और ‘उदयपुर टॉपर’ बनने का गौरव प्राप्त किया। कुशाग्र पिछले चार वर्षों से कक्षा नवीं से रेडियंट एकेडमी के क्लासरूम प्रोग्राम में अध्ययनरत हैं तथा कक्षा विगत 4 वर्ष से अपनी तैयारी रेडियंट के साथ कर रहे है । उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एमडी