जमुई में ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ का आयोजन, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने गिनाईं नीतीश सरकार की उपलब्धियां
जमुई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहली बार शपथ ग्रहण की वर्षगांठ 24 नवंबर के अवसर पर मंगलवार को जमुई के न्यू द्वारिका विवाह भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की। मुख्य अतिथि नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और जिला संगठन प्रभारी जीवनलाल चंद्रवंशी रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में हुए विकास कार्यों और बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने पिछड़ेपन और जंगलराज के दौर से निकलकर विकास की नई दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने निशांत कुमार की प्रशंसा करते हुए उनके हाथों को मजबूत करने की अपील भी की।
मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल ने किया। मौके पर शांतनु सिंह, चंद्रदेव सिंह, राजीव रंजन पांडेय, जयनंदन सिंह, अरुण भारती, विजय मंडल सहित हजारों कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
Jamui, Jamui | Nov 24, 2026