सादाबाद: कुरसंडा के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन, संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा रहे मुख्य अतिथि
कुरसंडा के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा रही, जिनके द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। शिक्षा निदेशक ने मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव आदि के बारे में जानकारी दी है।