सादाबाद: सादाबाद के सलेमपुर रोड पर ससुराल में आया युवक हाथरस सादाबाद रोड पर घायल मिला, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जितेंद्र नामक युवक की सादाबाद कस्बे के सलेमपुर रोड पर ससुराल है। कल वह अपनी ससुराल में आया था लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचा। हाथरस सादाबाद रोड पर उसका शव पड़ा मिला है। परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।