परबतसर: परबतसर पुलिस ने डोडा चुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर परबतसर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया गया। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत एनडीपीएस एक्ट में आरोपी चेनाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 705 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया एवं ₹2000 भी जप्त किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।