परबतसर: परबतसर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से साइबर अपराध के प्रकरण में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
साइबर अपराध के एक प्रकरण में वांछित आरोपी को परबतसर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हरियाणा पुलिस को सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार इसको लेकर 22 नवंबर को प्रकरण दर्ज हुआ था।