परबतसर: परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने एआईसीसी की बैठक में भाग लिया, बुराड़ी विधानसभा की मिली जिम्मेदारी
विधायक रामनिवास गावड़िया ने दिल्ली में आयोजित हुई एआईसीसी की बैठक में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गावड़िया को बुराड़ी विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। गावड़िया ने जिम्मेदारी को लेकर कांग्रेस के आलाकमान का आभार व्यक्त किया। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी निजामुद्दीन ने निर्देश दिए।