परबतसर: पंचायत समिति में सुशासन सप्ताह व प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला कलेक्टर रहे मौजूद
पंचायत समिति में सुशासन सप्ताह एवं प्रशासन गांव की ओर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पुखराज सेन भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार इस शिविर में 26 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें से एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि हमें आमजन की समस्याओं को त्वरित प्रभाव से दूर करना है।