परबतसर: परबतसर की 2 बेटियों ने 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर नेशनल क्वालीफाई किया, राज्य मंत्री ने तारीफ की
परबतसर क्षेत्र के ललाना कलां की 2 बेटियों ने भोपाल में आयोजित हुई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। इसको लेकर राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने दोनों बेटियों की हौसला अफजाई की एवं सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से बधाई दी। इन बेटियों ने राजस्थान राइफल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया।