प्रतापगढ़: डीएम एवं एसपी ने श्रावण मास के दृष्टिगत बाबा बेलखरनाथधाम का किया निरीक्षण
श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने सई नदी किनारे पर स्थित बाबा बेलखरनाथधाम शिव मन्दिर पहुॅचकर दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया साथ ही सबके सुख-शान्ति व मंगल की कामना की। डीएम एवं एसपी ने मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गो, जलाभिषेक स्थल एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।