पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य गरिमामय आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआई कसरावद शाखा प्रबंधक रवि रंजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।