नाथनगर: ललमटिया थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सघन वाहन जांच अभियान, कई चालान काटे गए
अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीएसपी टू राकेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को करीब साढ़े छह बजे ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।