बड़ौत: मिलाना निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध चाकू सहित दोघट पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 8, 2025 दोघट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि आरोपी तालिब पुत्र सलीम निवासी गांव मिलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।